Hindu World

चैत्र नवरात्रि – 2018

नवरात्रि हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जिसे पुरे भारत में  समान श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे तो पुरे साल भर में चार नवरात्रि आती है लेकिन मुख्य रूप से केवल दो को ही बड़े पैमाने पर मनाया जाता है – 1. शरद नवरात्रि 2. चैत्र नवरात्रि

नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों को समर्पित है। माना जाता है जब दानवों ने देवताओं पर आक्रमण कर उनका राजपाठ छीन लिया था तो माता गौरी ने दुर्गा और अन्य नौ रूप धारण कर उन दैत्यों का संघार किया था। क्योंकि यह युद्ध नौ दिनों तक चला था इसीलिए इसे नवरात्रि कहा जाता है।

इन दिनों भक्त गण अपने घर माँ दुर्गा का दरबार लगाते है, कलश स्थापना करते है, पूजा आदि करते है। आठ दिनों की पूजा के बाद नौवे दिन कंजिकों को भोजन कराया जाता है जिसमे उन्हें हलवा, चना और पूरी का प्रसाद दिया जाता है। माना जाता है इस दिन घर आने वाली नौ कन्याएं देवी के नौ स्वरूपों के समान होती है और उनका सेवा सत्कार करने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती है।

बहुत से लोग इन दिनों उपवास भी रखते है। कुछ पहला और आखिरी उपवास रखने का प्रण लेते है तो कुछ पुरे नौ दिनों तक अन्न का सेवन नहीं करते। बहुत से लोग पुरे नौ दिन केवल फल आदि पर ही जीवित रहते है जबकि कुछ केवल नींबू पानी पीकर अपना दिन गुजारते है। लेकिन इस विषय पर किसी पर भी कोई पाबंदी नहीं है आप जैसे चाहे वैसे उपवास रख सकते है। क्योंकि सभी के रीती रिवाज और क्षमताएं एक दुसरे से भिन्न होती है। इसीलिए आप अपनी क्षमता के अनुसार ही उपवास रखें। यहाँ हम आपको चैत्र नवरात्रि 2018 के तारीख, तिथि, वार, देवी का पूजन और उससे जुडी कुछ विशेष जानकरियां दे रहे है। जो आपको नवरात्रि पूजन में सहायता करेगी

चैत्र नवरात्रि 2018 की महत्वपूर्ण तिथियां –

नवरात्रि का दिन तारीख (वार) तिथि देवी का पूजन
नवरात्रि दिन 1 18 मार्च 2018 (रविवार) प्रतिपदा  शैलपुत्री पूजा, कलश स्थापना
नवरात्रि दिन 2 19 मार्च 2018 (सोमवार ) द्वितीया  ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्रि दिन 3 20 मार्च 2018 (मंगलवार ) तृतीया  चंद्रघंटा पूजा
नवरात्रि दिन 4 21 मार्च 2018 (बुधवार ) चतुर्थी  कुष्मांडा पूजा
नवरात्रि दिन 5 22 मार्च 2018 (गुरुवार ) पंचमी स्कंदमाता पूजा
नवरात्रि दिन 6 23 मार्च 2018 (शुक्रवार ) षष्ठी  कात्यायनी पूजा
नवरात्रि दिन 7 24 मार्च 2018 (शनिवार )  सप्तमी, अष्टमी  कालरात्रि पूजा, महागौरी पूजा
नवरात्रि दिन 8 25 मार्च 2018 (रविवार)  अष्टमी, नवमी  राम नवमी
नवरात्रि दिन 9 26 मार्च 2018 (सोमवार ) दशमी नवरात्रि पारण

Add comment

 NFL Jerseys China